• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘पिता जी को मेरी श्रद्धांजलि आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी’ मुश्ताक खान के बेटे ने फैंस के प्यार पर जताया आभार

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
‘पिता जी को मेरी श्रद्धांजलि आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी’ मुश्ताक खान के बेटे ने फैंस के प्यार पर जताया आभार


Last Updated:September 25, 2026, 15:25 IST

दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में गहरा शोक छाया हुआ है. मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले एक्टर को याद करते हुए उनके बेटे और निर्देशक मोहसिन खान ने देश-दुनिया से मिले असीम प्यार के लिए फैंस का आभार जताया. मोहसिन ने कहा कि उनके पिता न सिर्फ एक शानदार कलाकार थे, बल्कि बेहद सादगी पसंद इंसान भी थे. वहीं, अंगद देसाई और अली खान जैसे पुराने सहयोगियों ने भी उन्हें नम आंखों से याद किया.

ख़बरें फटाफट

'आपने ही उन्हें दिलाई पहचान', मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने फैंस का जताया आभारZoom

मुश्ताक खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की आयु में निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार शाम मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर आते ही पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. इस दुखद घड़ी में दिवंगत एक्टर के बेटे और निर्देशक मोहसिन खान ने फैंस और शुभचिंतकों से मिले अपार प्यार और संवेदनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है.

आईएएनएस के साथ बातचीत में मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने कहा, ‘मैं सबसे पहले आप सभी को धन्यवाद अदा करना चाहूंगा, क्योंकि आप सभी की वजह से मेरे पिता जी को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला, जिससे उन्होंने इतना नाम कमाया, तो मेरी श्रद्धांजलि पिता जी को आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी.’

मोहसिन खान ने की पिता मुश्ताक खान की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पिता जी एक बहुत ही टैलेंटेड आर्टिस्ट थे, जिन्हें सभी जानते थे. लेकिन जितने शानदार वह एक्टर थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे. इंडस्ट्री की तरफ से जब उन्हें इतना प्यार मिलता है, तो दिल खुश हो जाता है. उनकी जिंदगी विवादों से दूर रही है. उन्होंने सभी को सपोर्ट करने की कोशिश की और यही उनकी असली सफलता थी.’

मोहसिन खान ने फैंस के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

मोहसिन खान ने कहा, ‘मैं मुश्ताक खान का बेटा मोहसिन खान हूं. मैं फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हूं. मैं सभी से कहना चाहता हूं कि मेरे डैड की तरफ से आप सभी का शुक्रिया कि आप सभी की वजह से उन्हें सभी लोग आज इतना जानते हैं.’ एक्टर अंगद देसाई और अली खान ने भी मुश्ताक खान की सादगी की प्रशंसा की. अंगद देसाई ने कहा, ‘मुश्ताक खान का चला जाना हम सभी के लिए यह बहुत ही दुखद न्यूज है. वह एक बेहतरीन कलाकार और अच्छे इंसान थे, जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट रहती थी. जब ऐसा इंसान चला जाए, तो इंडस्ट्री के लिए दुख की बात होती है.’

मुश्ताक खान के साथ 40 साल पुरानी थी दोस्ती

अली खान ने कहा, ‘मुश्ताक खान भाई के साथ मेरा 40 साल से ज्यादा पुराना रिश्ता रहा है. वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे. वह अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे और ऐसे इंसान का चला जाना दुखद होता है. वह अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते थे. असल जिंदगी में बस काम में व्यस्त रहते थे और कोई मतलब नहीं था. हम शाम को साथ में घूमने जाते थे. फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी ने एक अच्छा इंसान और कलाकार खोया है. ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को हिम्मत दें.’

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 25, 2026, 15:24 IST





Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

खुशबूदार व औषधीय पौधों की खेती के लिए सरकार की इस योजना का लें लाभ, इन दस्तावेज के साथ करें 30 तक आवेदन, जानें

Next Post

जिस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मिलने की थी उम्मीद, वहां क्यों मिल रही है निराशा, औसत प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

Next Post
जिस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मिलने की थी उम्मीद, वहां क्यों मिल रही है निराशा, औसत प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

जिस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मिलने की थी उम्मीद, वहां क्यों मिल रही है निराशा, औसत प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.