• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. भारी वाहन के धंसने से आवागमन बाधित

JK Gupta by JK Gupta
September 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग के सेवकाडाड , बघोंलन मोड़ के समीप एक भारी वाहन के धंस जाने से आवागमन बाधित हो गया जिससे लोगो को आवागमन के लिए मुसीबतें झेलनी पड़ी।शुक्रवार की सुबह से यात्री बसे और चार पहिया वाहन चेतवा मोड से महूआरिया होकर रेणुकूट की यात्रा पूरी की वही दो पहिया वाहन का आवागमन मुख्य मार्ग से होता रहा।

ग्रामीण का आरोप है कि ठीकेदार की लापरवाही की वजह से आवागमन प्रभावित हुआ। क्षेत्रीय रहवासियों का आरोप है कि बीते तीन चार माह से धंसी पुलिया का निर्माण कार्य डायवर्जन बनाकर किया जा रहा है जो घटिया होने के कारण लोड ट्रक डायवर्जन में बरसात की वजह से धंस गई अगर डायवर्जन गुणवत्तापूर्ण बनाया गया होता तो यह स्थिति नहीं होती इससे मुख्य मार्ग का आवागमन प्रभावित हुआ।काफी प्रयास के बाद फंसे ट्रक को नहीं निकाले जाने से घंटों इंतजार के पश्चात यात्री बसे और अन्य चार पहिया वाहन चेतवा महुअरिया मार्ग के रास्ते आवागमन कर सके वही भार वाहन गाड़ियों का कतार लगा रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कच्छप गति से ठीकेदार द्वारा कार्य कराए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई अगर कार्य समय से पूरा किया गया होता तो लोगो को आवागमन करने के लिए जलालत नहीं झेलनी पड़ती।गुणवत्ताविहीन डायवर्जन की पोल हुई बरसात में खुली जो दलदल होकर धंस गई जिसमें भार वाहन नहीं गुजर सके।कार्य करा रहे विभागीय जिम्मेदारों के लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रीय लोग भुगत रहे हैं।

बीजपुर से बकरिहवा तक का मार्ग इस वर्षा से खस्ताहाल हो गया है जो भरे गड्ढों के भरे पानी से गुजरना मुश्किल हो गया है कुछ दिन पहले गड्ढों में सोलिंग जरूर डाला गया लेकिन स्थिति जस तस है इससे राहत आवागमन के लिये नहीं मिला।खराब सड़क और आए दिन हो रही दुर्घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हैं अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी इस समस्या के प्रति फूट सकता है।

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Greater Noida Bus Fire News : कोई तो बचा लो… सास के अंतिम संस्कार के लिए निकली थी रेखा, रास्ते में ही देवेंद्र ने छोड़ा साथ, रोती रही पत्नी

Next Post

सोनभद्र. बारिश से सब्जियों की आवक घटी, किसानों की चिंता बढ़ी,खेत में फसल खराब होने का डर

Next Post

सोनभद्र. बारिश से सब्जियों की आवक घटी, किसानों की चिंता बढ़ी,खेत में फसल खराब होने का डर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.