संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बुधवार शाम बिजली का करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किरबिल गांव निवासी शर्मीलाल का बेटा उमेश (15) स्नान करने के बाद बाथरूम से दूसरे कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका सिर दीवार के सहारे लगे कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों की देखरेख में किशोर का इलाज जारी है।





