Last Updated:
कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है. बचपन के दिनों को याद करते हुए भारती ने बताया कि उनके घर में टीवी तक नहीं था और वह पड़ोसियों के घर टीवी देखने जाया करती थीं. हालांकि, पड़ोसी कई बार उन्हें वहां से भगा देते थे. भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें घर से निकालने के लिए वह आज भी अपने पड़ोसियों को ‘थैंक यू’ कहना चाहती हैं.
भारती अपने किस्सों से लोगों को भावुक कर देती हैं.
नई दिल्ली. कॉमेडियन भारती सिंह आज टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. अपनी कॉमेडी और मजेदार अंदाज से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए भारती ने काफी संघर्ष किया है. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा शेयर किया.
‘द इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ के लेटेस्ट एपिसोड में 90 के दशक की यादों को ताजा किया गया. इसी दौरान भारती ने बताया कि उनके बचपन में उनके घर में टीवी नहीं हुआ करता था. उस समय मोहल्ले में भी हर किसी के घर टीवी नहीं होता था, इसलिए वह पड़ोस के एक परिवार के घर टीवी देखने जाया करती थीं.
टीवी देखने पर भगा देते थे पड़ोसी
भारती ने बताया कि जब वह पड़ोसियों के घर टीवी देखने जाती थीं, तो कई बार उन्हें वहां से वापस भेज दिया जाता था. उन्होंने कहा कि पड़ोसी टीवी के आगे पर्दा कर देते थे और उनसे कहते थे, ‘जाओ-जाओ अपने घर, पढ़ना नहीं है?’ भारती ने इस पुराने किस्से को याद करते हुए अपने पड़ोसियों को मजेदार अंदाज में धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि वह उन्हें थैंक यू कहना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें अपने घर से निकाल दिया था. भारती के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने इतनी मेहनत की कि आज वह खुद टीवी पर नजर आती हैं.
कड़े संघर्ष के बाद पाया ये मुकाम
भारती ने बताया कि 90 के दशक में टीवी बहुत कम घरों में हुआ करता था. ऐसे में बच्चों के लिए पड़ोसियों के घर जाकर टीवी देखना भी अपने आप में एक अलग अनुभव था. उनके इस किस्से ने शो में मौजूद लोगों को भी हंसा दिया. ये पहली बार नहीं है, भारती अक्सर अपनी जिंदगी के किस्सों के बार में बताती हैं कि उन्होंने कितने संघर्ष के बाद इस मुकाम को पाया है. वह आज कई लोगों के लिए इंस्पीरेशन बन चुकी हैं.
बता दें कि ‘द इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ एक एंटरटेनमेंट गेम शो है. इसमें सेलिब्रिटीज अलग-अलग तरह के मजेदार चैलेंज में हिस्सा लेते हैं. शो में फिजिकल, कॉमेडी और स्किल बेस्ड गेम्स खेले जाते हैं. कंटेस्टेंट्स इन गेम्स के जरिए मुकाबला करते हैं और जीतने पर उन्हें इनाम भी मिलता है. वहीं, कुछ गेम हारने वाले कंटेस्टेंट्स को मजेदार पनिशमेंट का सामना करना पड़ता है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

