संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली में बुधवार शाम एक सात वर्षीय बालिका ने कथित तौर पर चीनी समझकर यूरिया पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, महुली निवासी बिलेंद्र की सात वर्षीय बेटी प्रतिमा ने गलती से यूरिया पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।





