• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 22, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 351 बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित

JK Gupta by JK Gupta
July 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..

— प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने बूथों को मजबूत करने और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का किया आह्वान

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 351 बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश संगठनात्मक गतिविधियों में शिथिल पड़ गए हैं, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें पुनः सक्रिय किया जाए। साथ ही प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों से संवाद स्थापित कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तो विधानसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के माल्यार्पण एवं स्वागत के साथ हुआ। प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड़ ने सम्मेलन में उपस्थित सभी 351 बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

सम्मेलन में हरिराम छवि , आशीष मिश्रा, सुनील तिवारी, चाँदप्रकाश जैन, राकेश पांडेय, मनोज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी उमेश पटेल ने किया।

इस अवसर पर राकेश सिंह, प्रभाशंकर मिश्रा तथा ओबरा, रेणुकूट, अनपरा और दुद्धी मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

Previous Post

सोनभद्र. किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. राम आधार जोसेफ का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Next Post

सोनभद्र. मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

Next Post

सोनभद्र. मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध
  • सोनभद्र. आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने कनहर परियोजना से प्रभावित विस्थापितों से किया संवाद, सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
  • सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सोनभद्र. बूथ अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध
  • सोनभद्र. आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.