संवाददाता@विशाल टंडन……
— भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रध्वज के सम्मान और संविधान के मूल आदर्शों पर संगोष्ठी आयोजित

भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की ओर से बुधवार को दोपहर 12 बजे अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रध्वज के सम्मान और संविधान के मूल आदर्शों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।
प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखे।राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि देश की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत हो सके।

संगोष्ठी में उपस्थित अधिवक्ताओं और सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संचालन अधिवक्ता राजकुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विमल प्रसाद सिंह, रियाज खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, कामता प्रसाद यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, शाहनवाज आलम खान, दशरथ यादव, संतोष चतुर्वेदी, अजित कश्यप, राहुल जैन, धीरेंद्र पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








