• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. क्षेत्र में गणेश पूजनोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी……


घोरावल। नगर में श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वावधान में श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर चल रहे श्री गणेश पूजनोत्सव में बुधवार की रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम सात बजे से देर रात तक पंडाल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजनोत्सव के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने बजरंग बाण का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद विधिविधान से भगवान श्री गणेश की आरती और पूजन किया गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। पूजन-अर्चन के बाद समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

समिति के अध्यक्ष एवं विहिप के विभाग मंत्री राजीव कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि गणेश पूजनोत्सव को लेकर नगरवासियों में उत्साह है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की।

इस मौके पर शुभम कुमार लाला, रामानंद पांडेय, अनुराग, राहुल साहू, राज, कार्तिकेय, राजीव कुमार, अशोक अग्रहरि, अंकित केशरी, गीता, श्रेया, निधि, नैन्सी समेत समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल सिंह ने दाखिल किया पर्चा

Next Post

कभी स्कूल में शरारत के लिए थे बदनाम, आज बने देश का गौरव, जानें कैसे जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Next Post
कभी स्कूल में शरारत के लिए थे बदनाम, आज बने देश का गौरव, जानें कैसे जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

कभी स्कूल में शरारत के लिए थे बदनाम, आज बने देश का गौरव, जानें कैसे जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.