संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। समिति की नई कार्यकारिणी के लिए 28 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर चुनाव होगा।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मंगलवार से नामांकन पत्रों का वितरण और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो गुरुवार तक चलेगी। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मदन गोपाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी, जांच और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 28 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस संबंध में एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम किंकर पाठक और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज नारायण श्रीवास्तव ने जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में केवल सीओपी धारक अधिवक्ता ही मतदान कर सकेंगे।