संवाददाता@रामबली मिश्रा…
— एमपी, यूपी से बाबा बैजनाथ धाम व अजिरेश्वर धाम के लिए हजारों की संख्या में जलाभिषेक के लिए इसी रास्ते से गुजरता है कावंरियों का जत्था

वर्तमान समय में बीजपुर से बखरिहवा मुख्य सड़क मार्ग जगह- जगह गढ्ढों में तब्दील व कीचड गंदगी से पटा पड़ा है। सावन का पवित्र महीना लगभग 30 जुलाई से चालू हो रहा है। उस समय क्षेत्र के बीजपुर स्थित बेड़ियां हनुमान मन्दिर, प्राचीन दूदहिया माता मंदिर, रिहंदेश्वर मन्दिर, अजिरेश्वर धाम जरहा व बाबा बैजनाथ धाम देवघर सहीत विभिन्न शिव मंदिरों में कावड़ियों भक्तो व श्रद्धालुओं का जनसैलाब जलाभिषेक व पूजा पाठ करने के लिए गड्ढो में तब्दील इसी सड़क से देव स्थानों पर पहुंचते है।

ऐसे समय लोग सुगम व साफ सुथरे सड़क से जाना उचित समझते है। लेकिन यहां कई वर्षो से दुर्दशा की आशू बहाते इस दुर्गम मार्ग से कांवरिया भक्तों का जत्था कीचड़, गड्ढों में तब्दील सड़क से गुजरते है जो भारी परेशानी का सबब है। इस ओर न तो लोकनिर्माण विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियो की नजर पड़ती है न तो क्षेत्र के विधायक, सांसद व मंत्रियों की पड़ी जो बिगत कई वर्षों से गढ्ढों में तब्दील है ।

समूचे क्षेत्र के लाखो की आबादी वाले आम जन मानस इस मार्ग से प्रतिदीन जान जोख़िम में डालकर कार्य करने को मजबूर है। वहीं सावन के पवित्र महीने में लोग जब घरों से साफ सुथरे होकर मंदिरों में पूजा पाठ करने जाएंगे तो इस सड़क मार्ग में हर जगह गढ्ढों में पानी और आसपास कीचड व गन्दगी से होकर गुजरना होगा।

जिससे सड़क पर गड्ढों में जमे गंदे पानी का छींटा गुजर रही वाहनों के चक्के से कावंरियों पड़ेंगे । बदहाल सड़क मार्ग को लेकर आएदिन क्षेत्र की आम आवाम सरकार के गढ्ढा मुक्त दावे को कोस रहे है। और लोगो के सामने ऐसे दुर्व्यवस्था को लेकर सावन के पवित्र माह में कावड यात्रा को को लेकर गंभीर समस्या बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से गढ्ढा मुक्त करने की मांग कावड यात्रा करने के लिया किया है।अंतरराज्यीय कावड यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए जरहा अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल मंदिर समित के साथ विचार विमर्श कर तैयारी में जुट गए हैं।





