[ad_1]
Last Updated:
निर्देशक विनोद कापड़ी इन दिनों अपनी फिल्म ‘पायर’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उत्तराखंड के पहाड़ों से आए गैर-पेशेवर कलाकार पदम सिंह जी और हीरा देवी जी ने आमा और बुबू का किरदार निभाया है. हाल ही में नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह ने दोनों से मुलाकात की और उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ की. इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नसीर साहब की एक बात लोगों का खास ध्यान खींच रही है.
फैंस का दिल जीत रहा वीडियो
नई दिल्ली. निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ इन दिनों अपनी कहानी और कलाकारों को लेकर चर्चा में है. फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह फिल्म के मुख्य कलाकारों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि फिल्म में आमा और बुबू का किरदार निभाने वाले पदम सिंह जी और हीरा देवी जी भी नजर आ रहे हैं. दोनों उत्तराखंड के पहाड़ों में रहने वाले बुजुर्ग हैं और उन्होंने इससे पहले कभी कैमरे के सामने एक्टिंग नहीं की थी.
नसीरउद्दीन शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नसीर आमा और बुबू की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. लोग जमकर इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link

