Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: 23 सितंबर बुधवार को वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों के संयोग के बीच नौकरी, बिजनेस और रिश्तों से जुड़े मामलों में कुछ खास संकेत मिल रहे हैं. सरकारी काम में राहत मिल सकती है, वहीं कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. निवेश को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रेम जीवन में पुराने मतभेद दूर होने और रिश्तों में मधुरता आने के संकेत हैं. जानिए बुधवार को वृषभ राशि वालों के लिए क्या खास है और किस काम से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.
Today Vrishabh Rashifal 23 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मकर राशि से कुम्भ राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला होगा. आज सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका काम पूरा जरूर होगा. लेकिन आज आप लड़ाई झगड़े से दूर रहें वरना आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं. यदि आप कहीं घूमने की सोच रहें है तो यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी बेहतर माना जा रहा है.
धैर्य के साथ करें काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप अपने वाणी में मधुरता बनाएं रखेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज वो ऑफिस में काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप अपने बॉस की बातों को अनसुना न करें. जो लोग लम्बे समय से नौकरी के लिए प्रयासरत है आज उन्हें नई नौकरी भी मिल सकती है.
शेयर बाजार में निवेश से बचें
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो अपने इस फैसले को कुछ वक्त के लिए जरूर टाल दें. आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट न करें वरना इसका खामियाजा आपको झेलना पड़ेगा.
रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आज आपके पुराने झगड़े पर भी ब्रेक लगेगा. यदि आप सिंगल है तो आज आप जिसे चाहते है उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. यह समय प्रपोज के लिए काफ़ी बेहतर है.
गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा घास
आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी गणेश मंदिर में पूजा आराधना जरूर करें. आज आप गणेश जी को दूर्वा घास की माला अर्पण करेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

