• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 17, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. राबर्ट्सगंज विधायक के गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

JK Gupta by JK Gupta
July 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@आनंद गुप्ता……

— अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हीराचक बैगा धाम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हीराचक बस्ती से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (35) पुत्र शिवप्रसाद तथा अंकुर (25) पुत्र छट्ठू, दोनों निवासी ग्राम देवड़ी, के रूप में की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि अखिलेश अपने ससुराल आया हुआ था और वहीं से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बैगा धाम के आगे महुआ के पेड़ों वाले क्षेत्र में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है और यहां सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous Post

करमा. मड़हे में लगी भीषण आग, गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. राबर्ट्सगंज विधायक के गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
  • करमा. मड़हे में लगी भीषण आग, गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख
  • चूर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में ‘सर्किट टू चिप’ इंटर्नशिप का सफल समापन
  • दुद्धी. सरकारी अस्पताल चोरी कांड का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 9 मोबाइल व 2 लैपटॉप बरामद
  • तीन साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, जापान ओपन में खुली किस्मत

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. राबर्ट्सगंज विधायक के गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
  • करमा. मड़हे में लगी भीषण आग, गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.