Last Updated:
PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा के नाम वापस लेने के बाद सिंधु ने अंतिम चार में जगह बनाई. अब उनका सामना टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई से होगा.
पीवी सिंधु
तोक्यो: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु करीब तीन साल में पहली बार सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई, जब शुक्रवार को जापान ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल से पहले पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा ने नाम वापिस ले लिया.
2019 विश्व चैंपियन सिंधु आखिरी बार 2023 डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची थी. इस सत्र में वह मलेशिया ओपन सुपर 1000 और ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी.
ओकुहारा को प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की अन सि यंग के नाम वापिस लेने के बाद अंतिम आठ में प्रवेश मिला था. सिंधु का सामना अब तोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन युफेइ से होगा, जिन्होंने दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन को 21-10, 21-12 से मात दी.
चौथी वरीयता प्राप्त चीन की युफेइ का सिंधु के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 8-6 का है, उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चेन को हराया था और खिताब जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें






