संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर थाना पुलिस द्वारा अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत म्योरपुर पुलिस ने सोमवार सुबह गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 478 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान कस्बा निवासी सुनैना पत्नी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे सोमवार सुबह करीब साढ़े छः बजे एयरपोर्ट रोड स्थित लैरा मोड़ ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया। बरामद गांजा को कब्जे में लेकर पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज, रामसूरत वर्मा, राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल साक्षी शामिल रहीं।