• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर कब होगा चुनाव? तारीख का हुआ ऐलान

Admin by Admin
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर कब होगा चुनाव? तारीख का हुआ ऐलान


Last Updated:September 22, 2026, 11:13 IST

UP Rajyasabha Election Date Announced: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी सामने आएंगे. साथ ही उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर भी इसी दिन चुनाव होगा.

यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर कब होगा चुनाव? तारीख का ऐलानZoom

राज्यसभा (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. 16 अक्टूबर को इन सीटों पर चुनाव होगा और रिजल्ट जारी होगा. यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. इसमें से 8 सीटें भाजपा के खाते में हैं. जबकि एक-एक सीट सपा और बसपा के खाते में है. भाजपा राज्यसभा सदस्यों में पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल है. डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नंवबर तक था. लेकिन अंडमान निकोबार का एलजी बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. इसलिए उनकी सीट पर भी चुनाव होगा. सपा से पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

राज्यसभा चुनाव होने में कितना लगेगा समय
बता दें कि अधिसूचना जारी होने के बाद 7 से 8 दिन तक नामांकन की प्रक्रिया चल सकती है. नामांकन खत्म होने के अगले दिन पर्चों की स्क्रूटनी और उसके दो दिन बाद नाम वापसी का मौका होता है. नाम वापसी के लगभग 7 दिन बाद मतदान की तारीख होती है और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं.

यूपी में क्या है राज्यसभा चुनाव की गणित
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी विधानसभा में 403 सीटें हैं. पिछले एक साल के भीतर विधानसभा के 6 सदस्यों का निधन हो चुका है. इसलिए 397 सदस्य ही राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोट डालेंगे. राज्यसभा की एक सीट का कोटा= (कुल विधायक / (रिक्त सीटें +1) + 1) के आधार पर तय करता है. इस आधार पर प्रदेश ने राज्यसभा की एक सीट के लिए 37 वोटों की जरूरत होती. विधानसभा में बसपा शून्य है. राज्यसभा में उसके इकलौते सदस्य का कार्यकाल खत्म होने के बाद वहां भी शून्य हो जाएगी.

समाजवादी पार्टी के दो सदस्य जीत सकते हैं चुनाव
वहीं सपा के पास 101 सीटें हैं तो वह 2 सीटें आसानी से जीत सकती है और इसके बाद सात वोट अतिरिक्त बचेंदे. कांग्रेस के 2 विधायकों का साथ मिला तो 9 अतिरिक्त वोट होगा. वहीं भाजपा के पास 256 विधायक हैं और सहयोगी दलों के पास 33 विधायक हैं. ऐसे में यह संख्या 289 पहुंच जाती है. इस आधार पर भाजपा के 7 सदस्यों का जीतना तय है.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 22, 2026, 10:49 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

साल 2010 का सबसे खूबसूरत रोमांटिक गाना, विशाल-शेखर ने धुन में घोली मिठास, श्रेया घोषाल की आवाज ने जीता दिल

Next Post

म्योरपुर. मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Next Post

म्योरपुर. मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.