नई दिल्ली. साल 2010 की फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ का ‘बहारा’ एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय रोमांटिक गाना है, जिसे सोनम कपूर और इमरान खान पर फिल्माया गया है. पर्दे पर सोनम कपूर की मासूमियत और इमरान खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर की धुन से इस गाने में लोक संगीत और आधुनिक पॉप का बेहतरीन मिश्रण है. श्रेया घोषाल की मधुर आवाज ने इसमें एक अलग ही ताजगी भर दी है, जबकि कुमार द्वारा लिखे गए बोल मन को छू लेते हैं. यह गाना रिलीज होते ही चार्टबस्टर साबित हुआ था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

