Last Updated:
Greater Noida Iphone Snatching: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के एकमूर्ति के पास युवती से बदमाशों ने नया आईफोन 18 प्रो छीन लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फोन छिनने से पहले युवती से पूछा कि क्या यह नया वाला आईफोन है तो युवती ने जैसे ही कहा कि हां तो उन्होंने मोबाइल फोन छीन लिया.
युवती ने छीन ले गए आईफोन 18 प्रो.
ग्रेटर नोएडाः दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक मूर्ति गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा पर बैठी लड़की से उसका नया आईफोन 18 प्रो मोबाइल फोन झपट लिया. यह घटना उस वक्त हुई, जब लड़की सुबह अपने घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थीं और ई-रिक्शा का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मोबाइल निकाल रही थीं. बदमाशों ने शातिराना अंदाज में पहले युवती से रास्ता पूछा फिर मोबाइल की पहचान की पुष्टि की और पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.
ई-रिक्शा वाले को पैसे देने के लिए निकाले थे आईफोन
पीड़िता शुभी भंडारी सुबह के वक्त ऑफिस जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं. एक मूर्ति गोलचक्कर के पास पहुंचते ही उन्हें ई-रिक्शा वाले को ऑनलाइन पेमेंट करना था. जैसे ही उन्होंने अपना फोन निकाला. पीछे से हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक उनके पास आकर रुके. पीड़िता के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने पहले एक एड्रेस पूछा और फिर जैसे ही उनकी नजर शुभी के हाथ में रखे चमचमाते नए फोन पर पड़ी तो उन्होंने पूछा कि क्या यह नया वाला आईफोन है.
तीन दिन पहले ही खरीदा था नया वाला आईफोन
शुभी ने जैसे ही कहा कि हां तो उन्होंने तुरंत मोबाइल झपट लिया. पीड़िता के पति साकेत गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले ही आईफोन 18 प्रो ने खरीदा था. घटना के बाद पीड़िता परिवार ने बिसरख पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि व्यस्त सड़कों पर सुबह के वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग कम रहती है. वहीं थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर ली गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

