संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल…..

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 21 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे मु0अ0सं0 151/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना कोन से संबंधित वांछित अभियुक्त नुरुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी ग्राम पड़रछ, टोला इस्लामनगर (कुडवा), थाना कोन, जनपद सोनभद्र को कुडवा तिराहे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोन में पूर्व में मु0अ0सं0 13/2026, धारा 3/5/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 151/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल इन्द्रबली राय तथा हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव शामिल रहे।
