संवाददाता@आनंद गुप्ता….

गायत्री परिवार विंढमगंज के नेतृत्व में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 99 लोगों का पंजीकरण कर नेत्र संबंधी जांच की गई।

जांच के उपरांत 35 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए बस द्वारा श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट (सतना, मध्य प्रदेश) भेजा गया। वहीं, 62 जरूरतमंद लोगों को संस्था की ओर से निशुल्क चश्मा एवं दवाएं वितरित की गईं।इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में सीमा सिंह, ग्राम प्रधान अभिषेक प्रताप सिंह, हुलास राम यादव एवं श्री रामदास कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता जताई।