• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 17, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मां एकेडमी में बनाती थीं खाना, बेटी ने कुश्ती में जीता देश का दिल, अब रूस में तिरंगा लहराने को तैयार हैं कोमल

Admin by Admin
July 17, 2026
in खेल
0
मां एकेडमी में बनाती थीं खाना, बेटी ने कुश्ती में जीता देश का दिल, अब रूस में तिरंगा लहराने को तैयार हैं कोमल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:July 17, 2026, 07:16 IST

Komal Verma Success Story: राजस्थान के सीकर जिले के गणेश्वर गांव की बेटी कोमल वर्मा ने कुश्ती की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है. रोहतक में आयोजित अंडर-23 नेशनल रेसलिंग क्वालीफाई ट्रायल में सिल्वर मेडल जीतकर कोमल ने अंडर-23 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है. अब वह 28 अगस्त को रूस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. कोमल की सफलता के पीछे उनकी मां का संघर्ष और वर्षों की मेहनत छिपी है. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मां ने बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया. 13 साल की उम्र में अखाड़े से शुरुआत करने वाली कोमल अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं. उनका अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है.

ख़बरें फटाफट

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के गणेश्वर गांव की रहने वाली कोमल वर्मा ने रेसलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने अभी हाल ही में हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 नेशनल रेसलिंग क्वालीफाई ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. इस जीत के बाद कोमल ने अंडर-23 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है. अब वह 28 अगस्त को रूस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

कोमल को यह सफलता केवल एक दिन में नहीं मिली है.  इसके पीछे कोमल और उनकी मां की सालों की छिपी मेहनत है. बेहद साधारण परिवार से आने वाली कोमल की मां एक रेसलिंग एकेडमी में रोजाना करीब 60 से 70 खिलाड़ियों के लिए खाना बनाती हैं. बचपन से मां के साथ एकेडमी जाने वाली कोमल ने वहीं पहलवानों को अभ्यास करते देखा और कुश्ती की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया. आज उसी एकेडमी की बेटी विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही है.

पिता के गृहस्थ जीवन छोड़ने पर मां ने संभाला परिवार

कोच और मैनेजर अंकित तंवर बताते हैं कि कोमल आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से हैं. उनके पिता मजदूरी करते थे और बाद में गृहस्थ जीवन छोड़ दिया. परिवार की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई. मां ने एकेडमी में खाना बनाकर परिवार संभाला और बेटी के सपनों को भी टूटने नहीं दिया. सीमित संसाधनों के बावजूद कोमल ने कभी अभ्यास नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करती रहीं. इसी के दम कर रोहतक में हुए क्वालीफाई ट्रायल में कोमल ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई.

13 साल की उम्र में अखाड़े में कुश्ती शुरू की

कोमल की मां ने बताया कि सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में उसने गणेश्वरधाम स्थित अखाड़े में कुश्ती करना शुरू कर दी थी. लेकिन,आज कोमल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है. आपको बता दें कि कोमल ने अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं. इसके अलावा एशियन यूथ गेम्स, बहरीन में भी कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं, विभिन्न आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह 10 पदक जीत चुकी हैं. कोमल ने बताया कि उनका पसंदीदा दांव कलाजंग’ है, जिसकी बदौलत उन्होंने विश्व कैडेट चैंपियनशिप में पांच देशों की पहलवानों को हराकर पदक जीता था. अब कोमल का सपना 2028 ओलिंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Previous Post

दुद्धी. निमियाडीह में मोबाइल चार्ज निकालते समय बिजली की चपेट में आए बुजुर्ग, सीएचसी में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मां एकेडमी में बनाती थीं खाना, बेटी ने कुश्ती में जीता देश का दिल, अब रूस में तिरंगा लहराने को तैयार हैं कोमल
  • दुद्धी. निमियाडीह में मोबाइल चार्ज निकालते समय बिजली की चपेट में आए बुजुर्ग, सीएचसी में भर्ती
  • म्योरपुर. लिलासी मोड़ पर जाम और गंदी नालियों से दिलाएं राहत, नए थानाध्यक्ष से ग्रामवासियों की अपील
  • म्योरपुर. लिलासी मोड़ पर जाम और गंदी नालियों से दिलाएं राहत, नए थाना अध्यक्ष से ग्रामवासियों की अपील
  • म्योरपुर. एचआरपी जांच शिविर में 117 गर्भवतियों की हुई स्क्रीनिंग, 23 महिलाओं में मिला हाई रिस्क

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मां एकेडमी में बनाती थीं खाना, बेटी ने कुश्ती में जीता देश का दिल, अब रूस में तिरंगा लहराने को तैयार हैं कोमल
  • दुद्धी. निमियाडीह में मोबाइल चार्ज निकालते समय बिजली की चपेट में आए बुजुर्ग, सीएचसी में भर्ती

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.