संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत संतोष कुमार सिंह को म्योरपुर थाने का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक म्योरपुर थाने का कार्यभार संभाल रहे रविकांत मिश्रा का स्थानांतरण कर उन्हें विंढमगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

इस बदलाव के बाद म्योरपुर क्षेत्र में नए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के कार्यभार संभालने की तैयारी है, जबकि रविकांत मिश्रा विंढमगंज थाने की कमान संभालेंगे। स्थानीय लोगों ने दोनों अधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।





