@जे0 के0…..

Sonbhadra । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹7,900 नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण, वांछित अभियुक्तों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान राजकिशन पानी टंकी के नीचे, बहदग्राम खड़िया में चार लोगों को हार-जीत की बाजी लगाकर ताश से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बहादुर कुमार (23) निवासी राजकिशन कॉलोनी, शक्तिनगर, पिंटू कुमार अग्रहरी (29) व आशीष अग्रहरी (19) निवासी शंकर मार्केट, जयंत, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा अक्षय कुमार (25) निवासी खड़िया बाजार, शक्तिनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु.अ.सं. 139/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





