• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

परिणीति चोपड़ा ‘शक से कर रहीं ओटीटी डेब्यू, राघव चड्ढा हैं बीवी से ज्यादा एक्साइटेड, प्रियंका ने भी दी बधाई

Admin by Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
परिणीति चोपड़ा ‘शक से कर रहीं ओटीटी डेब्यू, राघव चड्ढा हैं बीवी से ज्यादा एक्साइटेड, प्रियंका ने भी दी बधाई

[ad_1]

नई दिल्ली. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं. सोमवार को अभिनेत्री के सपोर्ट में उनकी बड़ी बहन-ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और पति राघव चड्ढा आए. दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए न सिर्फ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी बल्कि, सीरीज के लिए उत्सुकता भी जाहिर की.

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति- राजनेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ दिलचस्प बातें भी बताई. राजनेता राघव चड्ढा ने लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, परिणीति चोपड़ा. मुझे पता है, तुमने वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के लिए कितनी मेहनत की है, खासकर तब जब हमारे लिए ये समय पहले से ही बहुत खास था.”

राघव चड्ढा ने क्या कहा
राघव चड्ढा ने सीरीज की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग में उन्होंने पर्दे के पीछे की टीम का टैलेंट देखने को मिला. उन्होंने लिखा, “शिमला में शूट के दौरान कुछ वक्त बिताने के बाद, मैंने इसके पीछे की टीम की गर्मजोशी और टैलेंट को भी देखा. बहुत ही टैलेंटेड लोग हैं, और साफ दिख रहा था कि तुम्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया.”

कब रिलीज हो रही है सीरीज
राघव चड्ढा ने पोस्ट के आखिरी में न सिर्फ पूरी टीम को बधाई बल्कि, सीरीज के रिलीज के अपनी उत्सुकता भी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “तुम्हें और ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे लग रहा है ये शो लोगों को आखिर तक सोचने पर मजबूर कर देगा. 24 सितंबर को सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है.”

प्रियंका चोपड़ा ने भी दी बधाई
वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी छोटी बहन-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के सीन का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो परिणीति चोपड़ा.”

मां बनने के बाद पहला प्रोजेक्ट
बता दें कि यह प्रोजेक्ट परिणीति चोपड़ा के लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि मां बनने के बाद वह पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी और शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में भी एक मां की जर्नी को दिखाया गया है.

कौन कौन है सीरीज में
रेंसिल डी’सिल्वा के निर्देशन में बनी सीरीज में परिणीति चोपड़ा के अलावा इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और सुमित व्यास जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. 24 सितंबर से सीरीज को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा.

[ad_2]

Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज विधानसभा प्रभारी बने राहुल कुमार, युवा ऊर्जा को मिलेगी नई धार

Next Post

घोरावल. नमो सेवा अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक का मंचन

Next Post

घोरावल. नमो सेवा अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक का मंचन

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement