• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज विधानसभा प्रभारी बने राहुल कुमार, युवा ऊर्जा को मिलेगी नई धार

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की 42 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

इसी क्रम में सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा की जिम्मेदारी युवा नेता राहुल कुमार राव को सौंपी गई है।

राहुल कुमार राव बीटेक तक शिक्षित हैं और वर्तमान में गुल्लीडार, पन्नूगंज में रहते हैं। वर्ष 2020 से राजनीति में सक्रिय राहुल वर्ष 2023 से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

राहुल की पहचान खासतौर पर युवा ऊर्जा, सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत जुड़ाव के रूप में बनी है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले राहुल जरूरतमंदों की मदद के लिए भी सक्रिय रहते हैं। मिलनसार व्यवहार और कार्यकर्ताओं के साथ सहज संवाद के चलते युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

राहुल की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि विधानसभा की जिम्मेदारी मिलने से युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने को नई गति मिलेगी।

पार्टी जिलाध्यक्ष रविकांत ने राहुल कुमार राव को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि राहुल की युवा ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता से निभाएंगे। उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Views: 190
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा संगिनियों में आक्रोश

Next Post

परिणीति चोपड़ा ‘शक से कर रहीं ओटीटी डेब्यू, राघव चड्ढा हैं बीवी से ज्यादा एक्साइटेड, प्रियंका ने भी दी बधाई

Next Post
परिणीति चोपड़ा ‘शक से कर रहीं ओटीटी डेब्यू, राघव चड्ढा हैं बीवी से ज्यादा एक्साइटेड, प्रियंका ने भी दी बधाई

परिणीति चोपड़ा 'शक से कर रहीं ओटीटी डेब्यू, राघव चड्ढा हैं बीवी से ज्यादा एक्साइटेड, प्रियंका ने भी दी बधाई

Related Posts

  • सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान सोनभद्र. सोन अर्थ से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
  • सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण सोनभद्र. नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण
  • म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल म्योरपुर. किरबिल-आरंगपानी मार्ग पर भीषण हादसा! दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
  • डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार डाला. डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित बीजपुर. सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर, 390 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement