संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….

सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने बुधवार को एक युवक को 1 किलो 542 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस बुधवार सुबह गोविंद पेट्रोल पंप के बगल तथा विनोद राय गली के सामने कच्ची सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजेश पुत्र राजा मद्रासी उर्फ राजा कबाड़ी (21 वर्ष) निवासी मलिन बस्ती, वार्ड नंबर-1, तुर्रा, थाना पिपरी को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 542 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।





