संवाददाता@विशाल टंडन…..
— राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस साप्ताहिक पखवाड़ा के उपलक्ष्य में अभाविप ने चलाया ‘ऋतुमति अभियान, सेनेटरी पैड का किया वितरण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत “सेवार्थ विद्यार्थी” गतिविधि के माध्यम से ऋतुमति अभियान का रॉबर्ट्सगंज में आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत छात्राओं एवं महिलाओं के मध्य सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेनेटरी पैड के उपयोग तथा इससे जुड़े सामाजिक भ्रमों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। परिषद ने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष महत्व है।

इसी उद्देश्य से अभाविप समय-समय पर समाजोपयोगी एवं जनजागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण सेल की प्रभारी डॉ. तृप्ति मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका वर्षा सिंह, जिला छात्रा प्रमुख विष्णुप्रिया, प्रीति त्रिपाठी, ऊषा द्विवेदी, स्वाती सिंह, प्रियंका, ज्योति सिंह, अंजली केशरी, कशिश आदि उपस्थित रहीं।






