संवाददाता@अनिल अग्रहरी……

डाला चौकी क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास गुरुवार रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार कार्तिक, निवासी बाड़ी डाला, सड़क पार कर रहे थे, तभी डाला बाजार की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल कार्तिक को स्थानीय लोगों ने तत्काल निकटवर्ती चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।





