• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kylian Mbappe Net Worth: कितने कमाते हैं कीलियन एम्बाप्पे, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, 120 करोड़ का है आलीशान विला

Admin by Admin
July 10, 2026
in खेल
0
Kylian Mbappe Net Worth: कितने कमाते हैं कीलियन एम्बाप्पे, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, 120 करोड़ का है आलीशान विला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:July 10, 2026, 05:16 IST

Kylian Mbappe Net Worth: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर कीलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 7 गोल दागकर दूसरे पायदान पर हैं. मैदान पर अपनी रफ्तार से मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में तहलका मचाने को तैयार एम्बाप्पे की नेटवर्थ 2,400 करोड़ के पार है. 600 करोड़ की सालाना सैलरी पाने वाले एम्बाप्पे मैड्रिड की पॉश कम्युनिटी ‘ला फिंका’ में 120 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं, जहां होम सिनेमा से लेकर फेरारी और बीएमडब्ल्यू जैसी सुपरकारों का शानदार कलेक्शन मौजूद है.

कितने कमाते हैं कीलियन एम्बाप्पे, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिकZoom

कीलियन एम्बाप्पे लगभग 2400 करोड़ के मालिक हैं.

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट अब क्वार्टर फाइनल स्टेज में है, जहां दुनिया की दिग्गज टीमें आमने-सामने हैं. इस महाकुंभ में जिस खिलाड़ी ने अपने खेल और रफ्तार से हर किसी को हैरान किया है, वह हैं फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड और कप्तान कीलियन एम्बाप्पे. एम्बाप्पे न सिर्फ मैदान के भीतर अपनी जादुई फुटबॉल से फैंस का दिल जीत रहे हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी बेतहाशा दौलत और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस का सामना अफ्रीकी महाद्वीप की मजबूत टीम मोरक्को से होने जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं.

साल 2018 में फ्रांस को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले कीलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) की उम्र अभी 30 साल भी नहीं हुई है, लेकिन कमाई के मामले में वह खेल जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बाप्पे की कुल संपत्ति लगभग $250 मिलियन (करीब 2,388 करोड़ से 2,400 करोड़) होने का अनुमान है. उनकी सालाना कमाई ही करीब 600 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. साल 2024 में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) छोड़कर स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड (Real Madrid) में शामिल होने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू और सैलरी में भारी उछाल आया है.

कीलियन एम्बाप्पे लगभग 2400 करोड़ के मालिक हैं.

‘मैड्रिड का बेवर्ली हिल्स’ में है एम्बाप्पे का आलीशान विला
एम्बाप्पे की कुल संपत्ति जितनी प्रभावशाली है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा में रहता है उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो. मैड्रिड जाने के बाद उन्होंने वहां के सबसे पॉश और सुरक्षित इलाके पोज़ुएलो डी अलार्कोन की गेटेड कम्युनिटी ‘ला फिंका’ (La Finca) में एक बेहद आलीशान हवेली खरीदी. इस जगह को ‘मैड्रिड का बेवर्ली हिल्स’ भी कहा जाता है क्योंकि यहां सिर्फ दुनिया के अमीर सेलिब्रिटीज और दिग्गज फुटबॉलर ही रहते हैं. एम्बाप्पे के इस विला की कीमत करीब €11 मिलियन से €13 मिलियन (लगभग 120 करोड़) है. दिलचस्प बात यह है कि यह हवेली पहले रियल मैड्रिड के ही पूर्व वेल्श स्टार गैरेथ बेल की हुआ करती थी.

एम्बाप्पे की इस हवेली में 8 बड़े बेडरूम और 11 डिजाइनर बाथरूम के साथ एक पर्सनल होम सिनेमा थिएटर, शानदार इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम, स्पा और वेलनेस सेंटर, गोल्फ प्रेमियों के लिए एक खास गोल्फ प्रैक्टिस एरिया, शानदार एंटरटेनमेंट टेरेस, सुंदर बगीचे और 6 कारों के लिए बड़ा गैराज है.

गैराज में फेरारी का जलवा, लेकिन कभी नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस
एम्बाप्पे को लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारों का बेहद शौक है. उनके गैराज में एक से बढ़कर एक नायाब गाड़ियां मौजूद हैं. इनमें फेरारी SF90 स्ट्रैडेल और फेरारी 488 पिस्टा जैसी सुपर स्पोर्ट्स कारें शामिल हैं. इसके अलावा आरामदेह सफर के लिए कैडिलैक एस्केलेड और वोक्सवैगन मल्टीवैन, रियल मैड्रिड की पार्टनरशिप के तहत मिली खास इलेक्ट्रिक कार BMW i7 M70 शामिल हैं. इन महंगी कारों के कलेक्शन के बीच सबसे मजेदार फैक्ट यह है कि एम्बाप्पे काफी समय तक इन गाड़ियों को खुद नहीं चलाते थे बल्कि ड्राइवर पर निर्भर रहते थे. इसका कारण यह था कि फुटबॉल की व्यस्तताओं के चलते उनके पास लंबे समय तक ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था.

बॉन्डी की गलियों से मैड्रिड के महलों तक का सफर
20 दिसंबर, 1998 को पेरिस के एक छोटे से इलाके बॉन्डी में जन्मे किलियन एम्बाप्पे को फुटबॉल विरासत में मिली. उनके पिता विल्फ़्रेड एम्बाप्पे एक फुटबॉल कोच हैं, जबकि मां फ़ैज़ा लामारी पूर्व प्रोफेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी रही हैं. एम्बाप्पे अपने परिवार और खासकर अपने छोटे भाई इथन एम्बाप्पे के बेहद करीब हैं, जो खुद भी एक प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं. मैदान पर चीते जैसी रफ्तार से दौड़ने वाले एम्बाप्पे अब मोरक्को के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में फ्रांस की नैया पार लगाने के इरादे से उतरेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वह इस वर्ल्ड कप में फ्रांस को एक और खिताबी जीत दिला पाते हैं या नहीं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

रेणुकूट. सड़क घटना में पाटी गांव निवासी तीन युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Kylian Mbappe Net Worth: कितने कमाते हैं कीलियन एम्बाप्पे, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, 120 करोड़ का है आलीशान विला
  • रेणुकूट. सड़क घटना में पाटी गांव निवासी तीन युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. अंबिकापुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत; पुलिस ने चालक व क्लीनर को पकड़ा
  • दुद्धी. गुलालझरिया में जमीनी विवाद में चार घायल, एक रेफर, पुलिस जांच में जुटी
  • दुद्धी. डुमरडीहा में नशे में धूत युवक की बाइक पत्थर से टकराई, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Kylian Mbappe Net Worth: कितने कमाते हैं कीलियन एम्बाप्पे, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, 120 करोड़ का है आलीशान विला
  • रेणुकूट. सड़क घटना में पाटी गांव निवासी तीन युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.