संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी मे बिजली से युवक की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रामकेवल पुत्र रमाशंकर निवासी विसुन्धरी ने सूचना देकर बताया है कि बुधवार की देर शाम को उनका भतीजा प्रियांशु मौर्य पुत्र रामचंदर 22 वर्ष घर के छत पर नहाने गया था।

उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट मे आ गया, जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। वहां से जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना से स्वजन मे कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था जोकि क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज का छात्र था। मृतक के चाचा रामकेवल ग्राम प्रधान हैं।





