• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 7, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. किसानों को समय पर डीएपी-यूरिया मिले, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन: संदीप मिश्रा

JK Gupta by JK Gupta
July 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के00…..

— घोरावल में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, फलदार पौधों का वितरण भी किया गया

Sonbhadra । घोरावल विधानसभा क्षेत्र स्थित बट सहकारी केंद्र पर मंगलवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान के तहत किसानों को फलदार पौधों के वितरण से हुई। इसके बाद किसानों ने सहकारी समितियों पर समय से डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे धान की खेती प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को प्रति बीघा कम से कम एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती कर सकें।

संदीप मिश्रा ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा जिलेभर में व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं और किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

मोर्चा के नेता रामकेश पनिका ने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है और आगे भी हर संघर्ष में किसानों के साथ खड़ा रहेगा। वहीं महेंद्र पटेल ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी होती रही तो आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाएगा और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को समय पर खाद और अन्य आवश्यक संसाधन नहीं मिल रहे हैं, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एक स्वर में सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि खाद की कमी के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे समय पर बुवाई प्रभावित होती है।

कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, दिनेश चेरो, विजय चौहान, विक्की पटेल, राजू मौर्य सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अंत में किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Previous Post

मुख्यालय. संचारी रोग अभियान पर सवाल, बजबजाती नालियों की बदहाली से बढ़ी लोगों की चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. किसानों को समय पर डीएपी-यूरिया मिले, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन: संदीप मिश्रा
  • मुख्यालय. संचारी रोग अभियान पर सवाल, बजबजाती नालियों की बदहाली से बढ़ी लोगों की चिंता
  • विंढमगंज. सुखड़ा बांध पर हुआ पौधरोपण, तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
  • सलखन. मुख्यालय से महज 5 किमी दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित
  • म्योरपुर. सीएचसी में विषाक्त पदार्थ के मरीजों को बाहर से दवा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. किसानों को समय पर डीएपी-यूरिया मिले, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन: संदीप मिश्रा
  • मुख्यालय. संचारी रोग अभियान पर सवाल, बजबजाती नालियों की बदहाली से बढ़ी लोगों की चिंता

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.