• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. राख लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलटा, घंटों जाम से थमा यातायात

JK Gupta by JK Gupta
June 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
46
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह……

— चालक बाल-बाल बचा, एंबुलेंस व रोडवेज बसें भी फंसीं, यातायात बहाल करने में पुलिस के छूटे पसीने

अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान केएनआई (KNI) पेट्रोल पंप के समीप अनपरा-रेणुकूट राज्य मार्ग पर रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राख (ऐश) से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया।हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेलर चालक समय रहते वाहन से निकल गया और उसकी जान बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अनपरा की ओर से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। बैरपान केएनआई पेट्रोल पंप के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क पर पलट गया।ट्रेलर पलटते ही उसमें लदी राख सड़क पर फैल गई, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना के बाद अनपरा-रेणुकूट राज्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक पहुंच गया। जाम में रोडवेज बसें, ट्रक, ट्रेलर, निजी वाहन और दोपहिया वाहन घंटों फंसे रहे। इतना ही नहीं, एक इमरजेंसी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीज और उसके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने एक-एक वाहन को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर ट्रेलर के पलट जाने के कारण यातायात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारी वाहन होने के कारण उसे हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेलर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि उन्हें कई घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।भीषण गर्मी और रात के समय लंबा जाम लगने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई।रोडवेज बसों के यात्री भी घंटों अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करते रहे।
पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चालक सुरक्षित है।

ट्रेलर को हटाकर यातायात सुचारु कराने का कार्य किया जा रहा हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Previous Post

Ancy Sojan long jump: भारत को मिल गई नई लांग जंप क्वीन, कौन है एंसी सोजन, जिसने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का ओलंपिक रिकॉर्ड

Next Post

Barmer News | Rajasthan News

Next Post
Barmer News | Rajasthan News

Barmer News | Rajasthan News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. पत्थरों के ‘पसीजने’ से बारिश का संकेत! आदिवासियों का सदियों पुराना ज्ञान, विज्ञान भी तलाश रहा जवाब
  • Barmer News | Rajasthan News
  • अनपरा. राख लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलटा, घंटों जाम से थमा यातायात
  • Ancy Sojan long jump: भारत को मिल गई नई लांग जंप क्वीन, कौन है एंसी सोजन, जिसने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का ओलंपिक रिकॉर्ड
  • Jaspal Rana’s Mother Dies: जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां का भी देहांत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. पत्थरों के ‘पसीजने’ से बारिश का संकेत! आदिवासियों का सदियों पुराना ज्ञान, विज्ञान भी तलाश रहा जवाब
  • Barmer News | Rajasthan News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.