@जे0 के0…….

Sonbhadra । रविवार को बूथ संख्या-14, पन्नूगंज रोड स्थित न्यू कृषक बीज भंडार पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में हुआ।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की हालिया उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने रक्षा, विमानन और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय जैसे पूर्णतः स्वदेशी युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल किए गए हैं।
वहीं, मेड इन इंडिया सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है, जिससे एयरोस्पेस और एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का भी उल्लेख करते हुए बताया कि इस वर्ष दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत द्वारा 114 पदक, जिनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं, जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार की भी सराहना की, जिसने विवाह समारोह के अवसर पर गांव के करीब 3,500 लोगों के लिए एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करवाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, राजू तिवारी, संदेश पटेल, योगेश सिंह, आर्यन तिवारी, अजित पटेल, क्षितिज सोनी, पंकज सोनी, विजय प्रजापति, बबलू, संतोष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





