संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार वन दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुर्मा रेंज के वन दारोगा अमरेश प्रधान (34) बाईक से शनिवार को दोपहर बाद सोन नदी क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान गुरुवल गांव में चिंगोरी मोड़ पर सामने से आ रहे बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी होने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, शिवद्वार, सुनील चौबे मौके पर पहुंचे और निजी साधन से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घोरावल रेंज के वन दरोगा राजन मिश्रा समेत कई वनकर्मी सीएचसी पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उपचार कर रहे डॉक्टर के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





