संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

वाराणसी में शुक्रवार देर रात घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी कन्हैयालाल गोंड 39 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लिलवाही ग्राम पंचायत के गौरवा टोला निवासी कन्हैयालाल गोंड पुत्र लल्लू गोंड चार पांच साल से वाराणसी में मिस्त्री का काम करते हैं।शुक्रवार की रात चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात वाराणसी के पांडेपुर निवासी ठेकेदार सुभाष चंद्र मौर्य ने फोन करके उन लोगों को बताया कि कन्हैयालाल रात में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया।

वाराणसी में अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह कन्हैयालाल का एंबुलेंस द्वारा लिलवाही गांव पहुंचा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके बाद मृतक के शव को घोरावल कोतवाली लाया गया, जहां पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
बताया गया कि मृतक कन्हैया लाल के दो छोटे-छोटे पुत्र और एक पुत्री है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।





