• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 18, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वैनी. 50 हजार का इनामिया गौ-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, छह गोवंश व अवैध असलहे बरामद

JK Gupta by JK Gupta
June 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@राजन गुप्ता……

जनपद पुलिस को गो-तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना रायपुर, पन्नूगंज, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामिया गो-तस्कर समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, छह गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 17/18 जून की रात सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से गोवंशों को मधुपुर-नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना रायपुर क्षेत्र के सारसोत के पास बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें मौके से दबोच लिया गया। एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास यादव पुत्र बुट्टन यादव निवासी झरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर (बिहार), मेराज कुरैशी पुत्र अकबर कुरैशी निवासी चैनपुर जिला कैमूर (बिहार) तथा विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव निवासी हथिनी थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली के रूप में हुई है।

विकास यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।तलाशी के दौरान विकास यादव एवं मेराज कुरैशी के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा पिकअप वाहन से छह गोवंश भी बरामद हुए, जिन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

इस संबंध में थाना रायपुर पर बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गो-तस्करी का कार्य करते हैं और गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचते थे।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त विकास यादव के खिलाफ सोनभद्र, चंदौली सहित विभिन्न जनपदों में गो-तस्करी, गैंगस्टर एवं अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी

Previous Post

सलखन. विरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का आयोजन 24 जून को होना किया गया सुनिश्चित

Next Post

सलखन. केवटा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 को लेकर हुई खुली बैठक

Next Post

सलखन. केवटा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 को लेकर हुई खुली बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. साइबर पुलिस ने पीड़ित के 5300 रुपए कराए वापस
  • सलखन. केवटा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 को लेकर हुई खुली बैठक
  • वैनी. 50 हजार का इनामिया गौ-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, छह गोवंश व अवैध असलहे बरामद
  • सलखन. विरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का आयोजन 24 जून को होना किया गया सुनिश्चित
  • बास्केटबॉल कोर्ट पर बेटियों का जलवा! सब-जूनियर राज्य प्रतियोगिता जीतकर बनीं चैंपियन, राजस्थान में गूंजा नाम

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. साइबर पुलिस ने पीड़ित के 5300 रुपए कराए वापस
  • सलखन. केवटा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 को लेकर हुई खुली बैठक

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.