• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा माहव्यापी अभियान, 13 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से सुनिश्चित होगी व्यापक जनभागीदारी

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश


Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कल सायं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक संचालित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को “विकसित भारत-2047” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उनसे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रभावी ढंग से सामने लाया जाए। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को उनके दायित्व निर्धारित किए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए समय से कार्ययोजना तैयार कर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बने। विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पात्र लाभार्थियों और आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम को जनोपयोगी, प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, अर्थ एवं सख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. एम्बुलेंस, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट, ओपन जिम एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण सहित जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Next Post

ओबरा. पांच वर्षीय बालिका से यौन शोषण मामले में किशोर को पुलिस ने पकड़ा

Next Post

ओबरा. पांच वर्षीय बालिका से यौन शोषण मामले में किशोर को पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित
  • अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल
  • करमा. पेयजल संकट: सप्ताहभर से दर्जनभर गांवों की जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण करमा. पेयजल संकट: सप्ताहभर से दर्जनभर गांवों की जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
  • बीजपुर. श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बीजपुर. श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
  • विंढमगंज. निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन विंढमगंज. निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement