• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एम्बुलेंस, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट, ओपन जिम एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण सहित जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम- जिलाधिकारी


Sonbhadra। जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 09 सितम्बर को सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में एनसीएल सिंगरौली, एनसीएल बीना, एनसीएल खड़िया, एनटीपीसी शक्तिनगर एवं एनटीपीसी रिहन्द के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व सी0एस0आर0 के अंतर्गत कंपनियों को प्रेषित विभिन्न जनहितकारी प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि जनसामान्य के जीवन में प्रत्यक्ष एवं सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक में जनसुनवाई भवन के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण, जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को आयरन किचन किट एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने, बढ़ौली चौराहे के समीप ओपन जिम के निर्माण तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता की रोकथाम के लिए एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट की स्थापना को भी प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि छात्राओं को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित न रहे, बल्कि जनपद की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप स्थायी एवं परिणामपरक विकास का माध्यम बने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, अर्थ एवं सख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला अधिकारी विनय कुमार सिंह, उद्यमी मिश्र नितिन प्रकाश सिंह, सहित विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सोनभद्र. 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा माहव्यापी अभियान, 13 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से सुनिश्चित होगी व्यापक जनभागीदारी

Next Post

सोनभद्र. 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा माहव्यापी अभियान, 13 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से सुनिश्चित होगी व्यापक जनभागीदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.