• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा, Uttar-pradesh Hindi News


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और वादा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर आउसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होगी और पक्की नौकरी मिलेगी।

Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav addresses a press conference at party office, in Lucknow

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर आउसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होगी और पक्की नौकरी मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर आउसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होगी और पक्की नौकरी मिलेगी। लोकसभा चुनाव में भले ही सपा सभी 80 सीटें जीत लें, फिर ईवीएम का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहला विधानसभा चुनाव होगा जिसकी घोषणा होते ही भाजपा हार मान लेगी। चुनाव की तारीख आते ही जनता अपना फैसला बता देगी। सरकार चाहे जितना पैसा खर्च करे, चाहे जितना अपना पॉलिटिकल मेकअप करा ले जनता इन्हें हटा देगी।

अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार अपने अंतिम समय में आंगनबाड़ी से लेकर अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर रही है। दस साल में क्यों नहीं किया। भाजपा पिछड़े, दलितों और आदिवासियों के साथ महिला आरक्षण के खिलाफ है। यह सरकार अल्पसंख्यकों का हक और सम्मान नहीं देना चाहती। अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों और मदरसों पर इनकी नजर है। महंगाई बढ़ती जा रही है। जीडीपी शून्य हो गई है। जीडीपी जब जीरो हो जाएगी तो लोगों को नौकरी, रोजगार कहां से मिलेगा। सरकार झूठे जीडीपी और निवेश के दावे करती है। झांसी में एक व्यक्ति पैसे के अभाव में पत्नी का इलाज नहीं करा पाया। एम्बुलेंस नहीं मिली। बाद में मृत पत्नी की लाश बेतवा नदी में बहा दिया। झांसी की घटना जीडीपी की पोल खोल रही है। सरकार जीडीपी 7.2 और 7.4 का दावा कर रही है। जीडीपी के सरकारी आकड़े भाजपा के मित्रों को बड़े-बड़े कारोबार कराने के लिए आ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

रामवन गमन मार्ग में भी भ्रष्टाचार और लूट कर लिया

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी कर लिया। अब रामवन गमन मार्ग में भी भ्रष्टाचार और लूट कर लिया। जो लोग मंदिर के चंदे की लूट कर सकते हैं, वे सड़कों के बजट को भी नहीं छोड़ सकते। एक्सप्रेस-वे में जिस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है, सभी जानते हैं। भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने, चरित्र के साथ खिलवाड़ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। बात अब खुल गई है कि छवि खराब करने और नकारात्मकता फैलाने के लिए भाजपा हजारों करोड़ रुपये सरकारी बजट का प्रयोग कर रही है। इतना नकारात्मक प्रचार कभी नहीं हुआ। भाजपा सरकार में हुए फर्जी एनकाउंटर की समय आने पर जांच होगी। भाजपा सरकार लगातार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। मैसेज देने के लिए जानबूझ कर सहारनपुर में 12 घंटे में मस्जिद गिरा दी गई। भाजपा सरकार मैसेज देने के लिए अन्याय और अत्याचार कर रही है। दिल्ली में एक बिल्डिंग गिर गई। छात्रों की जान चली गयी। क्या वह अवैध बिल्डिंग नहीं थी। पूरे लखनऊ में भाजपा के पास सबसे ज्यादा अवैध भवन हैं।

आकाश आनंद का मामला बसपा का है

उन्होंने आकाश आनंद को सपा में लिए जाने के सवाल पर कहा कि यह बसपा का अंदरूनी मामला है। लेकिन हसंते हुए सवाल पूछने वाले से कहा कि आप लाओगे तो जरूर ले लूंगा। अखिलेश के इस जवाब ने चर्चाओं को हवा दे दी है। भविष्य में दलित राजनीति से जोड़कर इस जवाब को देखा जा रहा है।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

Next Post

सोनभद्र. एम्बुलेंस, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट, ओपन जिम एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण सहित जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Next Post

सोनभद्र. एम्बुलेंस, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, एमएमडीपी मोबाइल केयर यूनिट, ओपन जिम एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण सहित जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.