• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


Sobbhadra । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (विनय तिवारी गुट) की दुद्धी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समस्त चुनावी कार्यक्रम बीआरसी दुद्धी स्थित बीआरसी के सभागार में आयोजित किया गया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अनिल कुमार यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महामंत्री, राम सुभाग को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, हृदय नारायण गिरी को संगठन मंत्री तथा राहुल रंजन को ब्लॉक प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर टीएससीटी के जिला संयोजक प्रवीण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में अब एक ही संगठन सक्रिय रूप से कार्य करता हुआ दिखाई दे रहा है तथा पूरे जिले में रवींद्रनाथ चौधरी शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने वाले अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने दुद्धी ब्लॉक की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

कार्यक्रम में जिला मंत्री रंजीत कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी गयासुद्दीन आजाद, जिला प्रचार मंत्री अतुल कुमार एवं मनोज सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अवधेश कन्नौजिया, विनोद यादव, एआरपी नीरज कुमार, कोन ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता, बभनी ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, म्योरपुर ब्लॉक संयोजक पंकज कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों ने नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

केकराही. ग्राम पंचायत भरू हा में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली जाम होने से जन समस्या

Next Post

यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.