संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

सात दिवसीय संगीतमय कथा के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुख्य यजमान ने कथावाचक एवं अतिथियों को किया सम्मानित
ग्राम सभा डोडहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के समापन के बाद शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में परम पूज्य श्रद्धेय कथावाचक पंडित नंद किशोर पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

कथा समापन के अवसर पर मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी ने कथावाचक पंडित नंद किशोर पांडेय सहित कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का अंगवस्त्र एवं सम्मान के साथ सत्कार किया। साथ ही सात दिवसीय कथा और भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष, प्रदीप, शशि, सीमा, ज्योति एवं निधि का विशेष योगदान रहा। भंडारे में रामजी द्विवेदी, ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल, गणेश शर्मा, रामरतन, भोलानाथ दुबे, शिवकांति दुबे सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।