• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. पेयजल संकट: सप्ताहभर से दर्जनभर गांवों की जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

JK Gupta by JK Gupta
November 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@हनीफ खान….


दशहरे के बाद दीपावली पर भी नहीं मिला पानी, टंकी के कर्मचारी आवास पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति का आरोप; ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार


करमा बाजार स्थित पेयजल निगम की पानी टंकी से क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांवों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते हजारों ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। त्योहार के समय भी पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

करमा बाजार में स्थित 16 मीटर ऊंची पानी टंकी से धौरहरा, सिरविट, गणेशपुर, मदैनिया, करमा, चांड़ी, पड़रवा, बिजनपुर और हिनौता समेत आसपास के गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके संचालन के लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है, लेकिन इसके बावजूद पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद है।

धौरहरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद और बिंदू प्रसाद ने बताया कि गांव में दशहरे के त्योहार पर भी पानी की आपूर्ति बाधित रही और अब दीपावली के दौरान भी एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। द्वारिका प्रसाद ने आरोप लगाया कि टंकी परिसर में बने कर्मचारी आवास पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है। इससे व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस संबंध में सहायक अभियंता पंकज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से दिखवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि अभी सभी गांवों में हर घर नल योजना के तहत पानी की व्यवस्था पूरी तरह नहीं पहुंची है। ऐसे में टंकी से होने वाली आपूर्ति बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने और लापरवाही की जांच कराने की मांग की है।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Next Post

अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल

Next Post

अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल

Related Posts

  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, 40 विजेता सम्मानित
  • अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल अनपरा. Breaking; कोयला लदा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराकर पलटा,दो की मौत, कई घायल
  • बीजपुर. श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बीजपुर. श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
  • विंढमगंज. निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन विंढमगंज. निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
  • चुर्क. अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला चुर्क. अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement