मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाते हुए ओबरा थाने में तहरीर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया है। परिजनों के अनुसार बीते बुधवार की शाम 7 बजे के करीब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
थोड़ी देर बाद वह रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बतायी। बच्ची की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का उसे अकेले में ले गया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत किया है। इसके बाद बच्ची को दर्द होने और रक्तस्राव होने की बात भी सामने आई है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी और बच्ची का परिवार एक ही क्षेत्र में रहते हैं। आरोपी पहले बच्चों के साथ आपस में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर बच्ची को अकेले में ले जाकर गलत हरकत किया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ बच्ची को मेडिकल परीक्षण हेतु चिकित्सालय भेजा गया है।मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।