Last Updated:
चीन में चल रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के स्टेज 2 में पूनम और दीपक के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने निराश किया. इन दोनों ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि 7 भारतीय बॉक्सर को हार मिली. पूनम ने उज्बेकिस्तान जबकि दीपक ने तुर्कमेनिस्तान के मुक्केबाज को हराया
दीपक और पूनम बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज-2) प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
नई दिल्ली. बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) का पहला दिन भारतीय मुक्केबाजों के लिए मिला जुला रहा. दीपक और पूनम ने अपने-अपने वर्ग में अगले राउंड में जगह बनाई. वहीं भारत को सात बॉक्सर को हार का सामना करना पड़ा. महिलाओं की 54 किलोग्राम कैटेगरी में पूनम ने उज्बेकिस्तान की अजीजा योकुबोवा को 5-0 से हराया. दीपक ने भी पुरुषों की 70 किलोग्राम कैटेगरी में तुर्कमेनिस्तान के बैरामदुर्दी नुरमुहम्मेदोव को 5-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई.
बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत के दो मुक्केबाजों को छोड़कर बाकी भारतीय आगे नहीं बढ़ सके. प्रीलिमिनरी राउंड ऑफ 16 में ऋषि सिंह (50 किलोग्राम) अजरबैजान के सुभान मामेदोव से हार गए. सनामाचा चानू थोकचोम (75 किलोग्राम) कनाडा की तम्मारा थीबॉल्ट से हार गईं. सावन गिल भी पुरुषों की 90 किलोग्राम कैटेगरी में नॉर्वे के ओमार शीहा से हारकर बाहर हो गए. अनमोल (60 किलोग्राम) अमेरिका के सलीम एलिस बे से 2-3 से हार गए.
हर्ष चौधरी (90 किलोग्राम) का मुकाबला चोट के कारण तीसरे राउंड में रोक दिया गया. उनको स्वीडन के एल्विन बेलेजिका से हार मिली. क्वार्टर फाइनल में भी भारत को निराशा मिली, क्योंकि नैना महिलाओं की 80 किलोग्राम कैटेगरी में चीन की शाओमंग वांग से हार गईं. अल्फिया तरन्नुम अकबर खान पठान महिलाओं की 90+ किलोग्राम कैटेगरी में पोलैंड की एल्जबिएटा वोजिक से हार गईं. अब दीपक और पूनम टूर्नामेंट में भारत की चुनौती को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.
जीते: पूनम (54 किलोग्राम- महिला) ने अजीजा योकुबोवा (उज्बेकिस्तान- महिला) को हराया.
दीपक (70 किलोग्राम) ने बैरामदुर्दी नुरमुहम्मेदोव (तुर्कमेनिस्तान) को 5-0 से हराया.
हारे: अनमोल (60 किलोग्राम) सलीम एलिस बे (अमेरिका) से 2-3 से हारे.
हर्ष चौधरी (90 किलोग्राम) एल्विन बेलेजिका (स्वीडन) से RSC (I) राउंड 3 में हारे.
नैना (80 किलोग्राम- महिला) शाओमंग वांग (चीन- महिला) से 0-5 से हारी.
सनामाचा चानू थोकचोम (75 किलोग्राम- महिला) तम्मारा थीबॉल्ट (कनाडा- महिला) से हारी.
ऋषि सिंह (50 किलोग्राम) सुभान मामेदोव (अजरबैजान) से हारे.
अल्फिया तरन्नुम अकबर खान पठान (90+ किलोग्राम- महिला) एल्जबिएटा वोजिक (पोलैंड- महिला) से हारी.
सावन गिल (90 किलोग्राम) ओमार शीहा (नॉर्वे) से हारे.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें







