@जे0 के0……

Sonbhadra। स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8 ओबरा के परिसर में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रोजेक्ट हॉस्पिटल, ओबरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार यादव और उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन और बीएमआई की जांच कर शारीरिक माप एवं पोषण संबंधी स्थिति का आकलन किया गया। इसके अलावा रक्तचाप, पल्स रेट, आंखों और दांतों की सामान्य जांच भी की गई।

जांच के बाद डॉ. अमित कुमार यादव ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जंक फूड से दूर रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और नियमित व्यायाम करने के फायदे बताए। टीम के सदस्य अवधेश कुमार और अनिल कुमार सिंह ने जांच प्रक्रिया एवं रिकॉर्ड संधारण में सहयोग किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या गिरी ने चिकित्सक और उनकी टीम के प्रति आभार जताया। शिविर से विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
