• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपी चुनाव: आजम खान के लिए ‘पसीजा’ अखिलेश यादव का कलेजा, ‘BJP मैसेज देने के लिए परेशान कर रही’

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी चुनाव: आजम खान के लिए ‘पसीजा’ अखिलेश यादव का कलेजा, ‘BJP मैसेज देने के लिए परेशान कर रही’


Last Updated:September 10, 2026, 18:00 IST

Azam Khan and Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान लंबे समय बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर खुलकर बात रखी. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर आजम खान को परेशान कर रही है. उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने की घटना से जोड़ते हुए कहा कि आदेश के 12 घंटे के अंदर मस्जिद ढहा दी जाती है. आरोप लगाया कि बीजेपी ये सारे काम मैसेज देने के लिए कर रही है.

आजम खान के लिए 'पसीजा' अखिलेश यादव का कलेजा, जानें क्या कहाZoom

आमतौर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार के लिए कम ही बयान देते हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में अपनी पार्टी के बड़े और वरिष्ठ नेता आजम खान के लिए खुलकर बातें की. जेल में बंद आजम खान के लिए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है. आरोप लगाया कि मैसेज देने के लिए ऐसा किया जा रहा है. उन्होंने आजम खान के जेल में होने और सहारनपुर में 12 घंटे के भीतर मस्जिद गिराए जाने की घटना पर कहा कि यह पूरी तरह से मैसज देने के लिए किया जा रहा है.

एक पत्रकार के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- ‘आजम खान साहब के साथ अन्याय हो रहा है. लगातार सरकार जानबूझ ऐसा कर रही है. मैसेज देने के लिए जानबूझकर अन्याय हो रहा है.’ सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा- ‘क्या आप सोच सकते हैं कि 12 घंटे का समय मिलेगा और आप मस्जिद गिरा देंगे. आप मैसेज देना चाहते हैं. दूसरी जगह जो जांच कर रहे हैं वो भी आप मैसेज दे रहे हैं. अभी दिल्ली में बिल्डिंग गिर गई. बड़े पैमाने पर लोगों का नुकसान हो गया. जान चली गई. क्या अवैध बिल्डिंग नहीं है वहां पर? उसपर बहस नहीं चल रही क्या?’

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि पूरे लखनऊ में सबसे ज्यादा अवैध बिल्डिंग अगर किसी की होंगी तो वह भारतीय जनता पार्टी की होंगी. अगर हम ये बात कह दें कि अवैध है तो वह उसकी सूची भी नहीं आने देंगे. जो लोग थोड़ी सी बात पर न जाने कितनी बड़ी बहस करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक नेता कुछ कह रहा था. कितने बुरे शब्द इस्तेमाल किए किसी ने. आजम खान साहब इतने साल से जेल में हैं और ये बयान दे रहे हैं. तो इसका मतलब साफ है कि ये खुद जेल भिजवा रहे हैं. बीजेपी के लोग स्वीकार कर रहे हैं कि आठ साल से उनके ये जेल में हैं. वो बयान तो पढ़ा होगा आपने. सोचो यह घटिया व्यवहार यह घटिया भाषा यह. वे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह मुख्यमंत्री के सजातीय हैं. मूंछ पर ताव पुलिस क्यों दे रही थी? क्योंकि मुख्यमंत्री का सजातीय है. उनका आशीर्वाद है उसके ऊपर.

कब से जेल में हैं आजम खान?

  1. बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पहली बार फर्जी दस्तावेज और अन्य मामलों में फरवरी 2020 से मई 2022 (लगभग 27 महीने) तक सीतापुर जेल में रहे.
  2. इसके बाद फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य मामलों में सजा मिलने पर अक्टूबर 2023 से सितंबर 2025 (लगभग 23 महीने) तक दोबारा सीतापुर जेल में बंद रहे. वह जमानत पर कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए.
  3. 17 नवंबर 2025 को कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में सात-सात साल के लिए फिर से जेल की सजा सुना दी. आजम खान को अब तक आठ मामलों में सजा मिल चुकी है.

सपा के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव हाल ही में रामपुर जेल जाकर आजम खान से मिले थे. इसके बाद कहा था कि सपा की सरकार आई तो आजम खान के सारे मुकदमे वापस लिए जाएंगे. साथ ही यह भी कहा था कि सपा सरकार में उन्हें गृहमंत्री बनाया जाएगा.

बता दें कि आजम खान के जेल जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी नाराजगी की भी खबरें आई थीं. हालांकि जब आजम खान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए थे तब अखिलेश यादव खुद उनका हाल चाल जानने के लिए उनके रामपुर वाले पुराने में घर में पहुंचे थे. रामपुर में आजम खान की बनाई जौहर यूनिवर्सिटी का नक्शा नहीं होने के चलते उसे गिराने का भी आदेश पारित हो चुका है. हालांकि एक शिक्षण संस्थान पर बुलडोजर चलाए जाने के आदेश पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आईं, जिसके चलते कार्रवाई अभी रुकी हुई है.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 10, 2026, 18:00 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

30 लाख कैश और DSP प्रमोशन… कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

Next Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों विद्यार्थियों की जांच

Next Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों विद्यार्थियों की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.