• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जैकी श्रॉफ की 3 फिल्में, तीनों में निभाया एक जैसा रोल, एक में बने माधुरी दीक्षित के जेठ तो दूसरी में किया रोमांस

Admin by Admin
September 10, 2026
in मनोरंजन
0
जैकी श्रॉफ की 3 फिल्में, तीनों में निभाया एक जैसा रोल, एक में बने माधुरी दीक्षित के जेठ तो दूसरी में किया रोमांस


Last Updated:September 10, 2026, 18:29 IST

जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनकी खूब चर्चा हुईं. 90 के दशक में तो उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दीं. तीन फिल्में तो ऐसी रही, जिनमें जैकी श्रॉफ ने एक जैसे ही रोल निभाए थे. इनमें दो में एक्टर ने डिंपल कपाड़िया संग रोमांस किया और एक में माधुरी दीक्षित संग. इनमें से एक फिल्म तो आज ही के दिन साल 1993 में रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली. जैकी श्रॉफ ने अपने हर अवतार से फैंस का दिल जीता है. लेकिन जब-जब वह पुलिस के रोल में नजर आए हैं, उन्होंने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया. तीन फिल्मों में तो उनका एक जैसा लुक नजर आया है. इन फिल्मों में से एक तो आज ही के दिन रिलीज हुई थी.

सबसे पहले बात करते हैं, साल 1989 में आई फिल्म ‘राम लखन’ की. इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर के बड़े भाई इंस्पेक्टर राम प्रताप सिंह का लीड रोल निभाया था. फिल्म में राम एक ईमानदार पुलिस अधिकारी होते हैं, जो अपने छोटे भाई लखन (अनिल कपूर) के साथ मिलकर अपने पिता की मौत का बदला लेने और न्याय पाने की राह चुनते हैं.

फिल्म में जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वहीं अनिल कपूर और माधुरी का रोमांस भी दिखाया गया था. जैकी श्रॉफ फिल्म में माधुरी के जेठ के रोल में नजर आए थे. उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी. कमाई के मामले में फिल्म ने तहलका मचा दिया था. ये फिल्म उस दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद जैकी श्रॉफ की दूसरी फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी, खलनायक. इस फिल्म में भी जैकी श्रॉफ पुलिस वाले के रोल में नजर आए थे. साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी. डायरेक्टर सुभाष घाई की खलनायक फिल्म में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित लीड रोल में रहीं थीं. लेकिन वह प्यार जैकी श्रॉफ से करती हैं.

Advertisement
Advertisement

इस फिल्म ने जहां संजय दत्त के डूबते करियर को सहारा दिया और हमेशा के लिए सुपरस्टार बना दिया. वहीं जैकी के करियर के लिए भी ये फिल्म वरदान साबित हुई थी. फिल्म में जैकी माधुरी संग रोमांस करते नजर आए थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था.

इसके बाद आज ही के दिन उनकी तीसरी फिल्म 10 सितंबर 1993 को ‘गर्दिश’ रिलीज हुई थी. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का हर सीन रियलिस्टिक था. जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘गर्दिश’ का आज 33 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है, अमरीश पुरी और डिंपल कपाड़िया संग नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी चर्चित फिल्म ‘गर्दिश’ के 33 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़े कुछ खास पलों की तस्वीरें और वीडियो का कोलाज शेयर किया. इन तस्वीरों में जैकी श्रॉफ के साथ शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, डिंपल कपाड़िया, फरीदा जलाल और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए.

जैकी श्रॉफ ने इस पोस्ट के साथ फिल्म का मशहूर गाना ‘हम ना समझे थे’ भी शेयर किया, जिसे दिवंगत दिग्गज गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने अपनी आवाज दी थी. जैकी की इस पोस्ट ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया.प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘गर्दिश’ 10 सितंबर 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में जैकी श्रॉफ ने शिवा साठे का किरदार निभाया था. कहानी एक ऐसे युवा की थी, जिसे उसके पिता पुलिस अफसर बनते देखना चाहते हैं, लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि वह अपराध की दुनिया में पहुंच जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 10, 2026, 18:29 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों विद्यार्थियों की जांच

Next Post

10 साल की नायरा शर्मा ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली बनीं भारत की सबसे कम उम्र की शूटर

Next Post
10 साल की नायरा शर्मा ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली बनीं भारत की सबसे कम उम्र की शूटर

10 साल की नायरा शर्मा ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली बनीं भारत की सबसे कम उम्र की शूटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.