• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. ईएसआई अस्पताल में मरीजों को मिली बैठने और शुद्ध पेयजल की सुविधा

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


— हिंडाल्को सीएसआर ने उपलब्ध कराई 10 सेट स्टील कुर्सियां, आरओ प्लांट व वाटर कूलर


कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब ओपीडी में प्रतीक्षा के दौरान बैठने के साथ ही शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। गुरुवार को ओपीडी ब्लॉक में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के सीएसआर विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई 10 सेट स्टील की कुर्सियों, आरओ प्लांट एवं वाटर कूलर का उद्घाटन चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

Advertisement
Advertisement

अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 से 180 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। कुर्सियों की व्यवस्था होने से प्रतीक्षारत मरीजों और उनके तीमारदारों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं आरओ प्लांट एवं वाटर कूलर से उन्हें शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। नई सुविधाएं मिलने से बीमांकित श्रमिकों एवं मरीजों में खुशी देखने को मिली।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी के लगातार प्रयासों से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज द्वारा जनहित में यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर हिंडाल्को परिवार से अनिल झा, सुनील ब्रह्मचारी, सुधीन्द्र सिकरवार, यशवंत कुमार, डॉ. डीपी सक्सेना, सचिन सिंह, प्रदीप सोनी, रोहित गुप्ता, वर्तिका दूबे, अंजुला साहनी एवं रीना देवी मौजूद रहीं। चिकित्सालय की ओर से डॉ. आनंद कुमार पटेल, मातृका आशा यादव सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. विदा होती जाती हैं बेटियां, जैसे विदा हो जाती है आंगन की धूप’ ने बांधा समां

Next Post

विंढमगंज. भव्य श्याम जागरण एवं भंडारे का किया गया आयोजन

Next Post

विंढमगंज. भव्य श्याम जागरण एवं भंडारे का किया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.