• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. भव्य श्याम जागरण एवं भंडारे का किया गया आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता……


स्थानीय रामलीला फ़ड़ के प्रांगण में विंढमगंज श्याम परिवार के नेतृत्व में भव्य श्याम जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेका और भक्ति गीतों का आनंद लिया।

श्याम जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा शर्मा ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत “कन्हैया तो हमारा साथी है” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और जयकारे लगाते नजर आए।

वहीं संजना सांवरिया ने बाबा श्याम की भक्ति से ओत-प्रोत भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। उनके मधुर भजनों पर श्याम प्रेमी भाव-विभोर होकर बाबा श्याम की भक्ति में लीन नजर आए। संजीव सांवरिया ने भी अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया।

श्याम जागरण के दौरान पूरा रामलीला पहाड़ “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंजता रहा। श्याम परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। जागरण के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्याम परिवार के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने विंढमगंज में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बनाए रखा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. ईएसआई अस्पताल में मरीजों को मिली बैठने और शुद्ध पेयजल की सुविधा

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भरी कोसी, तमन्ना ने गाया भक्ति गीत: ‘छठी मैया’ गाना देख फैंस के आए गूसबंप, आंखें हुईं नम

Next Post
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भरी कोसी, तमन्ना ने गाया भक्ति गीत: ‘छठी मैया’ गाना देख फैंस के आए गूसबंप, आंखें हुईं नम

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भरी कोसी, तमन्ना ने गाया भक्ति गीत: 'छठी मैया' गाना देख फैंस के आए गूसबंप, आंखें हुईं नम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement