‘द वाण’ फिल्म का पहला गाना ‘छठी मैया’ आउट हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है . इस गाने में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद सीधे और देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं . गाने के वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा को पूरे नियम और श्रद्धा के साथ कोसी भरते हुए दिखाया गया है, जो सीधे लोगों के दिलों को छू रहा है . छठ पूजा के पावन माहौल को जिस खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है, उसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं और बोल रहे हैं कि इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए . तमन्ना और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भक्ति से भरा यह अंदाज अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है .
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

